2 करोड़ के रिश्वतकांड में SOG ASP मुकेश सोनी का iPhone बना राज़, पासवर्ड बताने से इनकार
उदयपुर के बहुचर्चित 2 करोड़ रुपए के रिश्वतकांड में गिरफ्तार SOG के ASP मुकेश सोनी को लेकर जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। ACB के अनुसार, सोनी को कार्रवाई का पहले से शक था और वह परिवादी पर नजर रख रहा था। इसके बाद ACB ने एक प्रशासनिक अधिकारी की मदद से शिकायत का सत्यापन कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सोनी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। उसका आईफोन जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन वह पासवर्ड बताने से इनकार कर रहा है। ACB ने पूछताछ के दौरान रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग सुनाई। कोर्ट ने दोनों की रिमांड 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी।
#Udaipur #SOG #ASP #MukeshSoni #ACB BriberyCase RajasthanNews CorruptionCase