3 महीने पहले हुई शादी, अब एक ही हादसे में पति-पत्नी की मौत; सहमति के बाद पोस्टमार्टम
डूंगरपुर: धंबोला कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। आदर्श गांव, बेडसा निवासी पंकज कटारा (21) पत्नी पायल (19) के साथ बाइक से जा रहे थे। सामने से आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सीमलवाड़ा सीएचसी में डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज को गंभीर हालत में मोडासा रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। दोनों की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। हादसे के बाद दोनों शव मोर्चरी में रखे गए। बुधवार को आर्थिक सहयोग को लेकर परिजनों और कार मालिक के बीच बातचीत हुई। आपसी समझौते के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #Dhambola #RoadAccident #RoadAccidentNews #NewlywedCouple RajasthanNews