दीपावली से पहले बदलेगा डूंगरपुर का रंग-रूप, सड़क-नाली से गेपसागर तक होगा कायाकल्प
डूंगरपुर नगर परिषद सभागार में बुधवार को प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं पूर्व सभापति के.के. गुप्ता ने नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली। सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल की मौजूदगी में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर पार्षदों से सुझाव लिए गए। बैठक में दीपावली से पहले सड़कों, नालियों और पार्कों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। सभापति ने गेपसागर झील के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। पेड़ों की छंटाई के लिए आधुनिक मशीन खरीदने और बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए बजट रखने का फैसला हुआ। सभी वार्डों में फॉगिंग और नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है। वसुंधरा विहार में विभिन्न खेलों के कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
#Udaipur #Kherwara #PythonRescue #SnakeRescue #ForestDepartment WildlifeRescue