कनवास: ब्रजलिया में महादेव मंदिर विवाद के चलते थाने के बाहर धरना, पुजारी पर युवती से मारपीट का आरोप
Kanwas, Kota | Sep 12, 2026 कनवास उपखण्ड के देवलीमांझी क्षेत्र के बृजलिया गांव में महादेव मंदिर की भूमि व पूजा-अर्चना को लेकर पुजारी पक्ष और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद थाने पहुंच गया। मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठी युवती ज्योति ने पुजारी पर धक्का देकर नीचे गिराने और मारपीट का आरोप लगाया है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत लेकर दो दर्जन से अध