सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो एनएच 22 को किया जाम
मखदुमपुर। टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी जगदीश चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप चौधरी की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार दिलीप चौधरी 11 नवंबर 2026 कि संध्या टेहटा से अपने घर सरेन जा रहा था इसी दौरान सरेन मोड़ के समीप एनएच 22 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर फरार हो गया, घायल दिलीप को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। वही इलाज के दौरान ही बृहस्पतिवार के दिन दिलीप चौधरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन पटना से शव लाकर एनएच 22 के सरेन मोड़ पर रख दिया और हंगामा करने लगे ग्रामीणों का कहना था कि लगातार इसी जगह पर सड़क दुर्घटना हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन मौन है घंटो रहे सड़क जाम में टेहटा थाना की पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया, वही घंटो रहे सड़क जाम में आम जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दिलीप चौधरी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जहानाबाद जिले के पिस्तोल गांव में हुई थी जिनहे दो बेटी तथा एक बेटा भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है। और ग्रामीण सड़क पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आए दिन एनएच 22 के सरेन मोड पर सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 19, 2026