महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी टीम सक्रिय, स्कूलों व बाजारों में कर रही गश्ती
जहानाबाद : जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस दीदी टीम लगातार अभियान चला रही है। 18 नवंबर को टीम ने बाइक एवं स्कूटी से विभिन्न इलाकों में गश्ती की। इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
गश्ती के दौरान छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के प्रति जागरूक किया।