रात्रि में पुलिस की सघन गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जहानाबाद : जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने रात में सघन गश्ती अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान संवेदनशील इलाकों सहित विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी गई। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहते हुए गश्ती करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना और आमजनों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है।