जहानाबाद BREAKING NEWS
वाणावर हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत
मखदुमपुर, जहानाबाद।
जहानाबाद जिले के वाणावर कोटेश्वरनाथ धाम हॉल्ट पर मंगलवार को पटना से गया की ओर जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बराबर पर्यटन थाना क्षेत्र के अलबेला नगर गांव निवासी बिगन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
फिलहाल युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
जहानाबाद की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें जहानाबाद लाइव के साथ।
#Jehanabad #BreakingNews #Makhdumpur #BiharNews #जहानाबाद_लाइव