
संडीला में दिखा संगठन का दमखम, राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष रजनी ठुकराल के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
संडीला। राष्ट्रीय महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल के 12 सितंबर को संडीला आगमन से संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संडीला बॉर्डर पर पहुंचते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए आगवानी की।
इसके बाद नीलकंठ मैरिज लॉन, संडीला में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। संगठन को विस्तार देने, आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभाग अध्यक्ष अजय जी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष मोहन जी, ब्लॉक अध्यक्ष अखिल जी, दीपक जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन ने संडीला में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संकल्प लिया।
Bilgram, Hardoi | Sep 14, 2026