पत्नी को नदी में कूदने का वीडियो भेजा, पिहानी रोड के भैंसटा नदी पुल पर मिली बाइक; युवक की तलाश में जुटे गोताखोर
हरदोई। पिहानी रोड पर स्थित भैंसटा नदी पुल पर सोमवार को एक युवक की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो भेजकर नदी में कूदने की बात कही थी। हालांकि, युवक को नदी में कूदते हुए किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से भैंसटा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। युवक हरदोई के बरैयापुरवा का निवासी बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि पिछले महीने भी युवक इसी तरह लापता हुआ था और बाद में सकुशल मिल गया था। फिलहाल पुलिस नदी और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और युवक के लापता होने से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
Bilgram, Hardoi | Sep 14, 2026