
रीवा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चौराहा पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि गांजे की यह खेप शहडोल पासिंग की एक गाड़ी के जरिए रीवा लाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, यह खेप अनूपपुर और शहडोल होते हुए रीवा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र तक पहुंचाई जानी थी, लेकिन इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर चौराहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस तस्करी के पीछे कौन लोग हैं और गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी?
पुलिस पूछताछ में अगर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम सामने आते हैं, तो आने वाले समय में बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#RewaNews #Rewa #रीवा #RewaPolice #रीवापुलिस #GanjaSmuggling #गांजातस्करी #GanjaCase #गांजाकेस #DrugSmuggling #नशातस्करी #PoliceAction #पुलिसकार्रवाई #CrimeNews #CrimeNewsMP #MadhyaPradesh #MPNews #Simariya #सिमरिया #Shahdol #शहडोल #Anuppur #अनूपपुर #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #MadhyaPradeshNews #MPNewsUpdate #RewaBreaking #ViralNews #CrimeUpdate #PoliceNews