मनावर: मनावर में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव की पहली बैठक, संगठन मजबूती पर ज़ोर
Manawar, Dhar | Feb 18, 2026 मनावर में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव की पहली बैठक, संगठन मजबूती पर जोर।मनावर में बुधवार शाम करीब 6 बजे भारतीय जनता पार्टी (धार ग्रामीण) के नवनियुक्त जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने मनावर में कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।