मनावर: मनावर के एकलबारा में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार से भागवत कथा शुरू
Manawar, Dhar | Feb 20, 2026 मनावर के एकलबारा में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर 3:00 भागवत कथा की शुरुआत हुई। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।गांव के महिपालसिंह राजपूत ने बताया कि सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजनों पर नाचते हुए शामिल हुई। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुँची, जहां जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।