मनावर: तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, पिकअप पलटी, दो गंभीर घायल।
Manawar, Dhar | Feb 19, 2026 तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, पिकअप पलटी, दो गंभीर घायल। मनावर के धार रोड पर गुरुवार दोपहर 3:00 तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।