टिला घाटी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार पलटी, एक महिला गंभीर।मनावर के पास टिला घाटी में सोमवार एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार कार जोबट से कार्यक्रम में शामिल होकर धरमपुरी लौट रही थी। टिला घाटी के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई।