मनावर: पिपलाज और शरीकपुरा में बोरवेल खनन से पेयजल संकट से मिली राहत, ग्रामीणों में खुशी
Manawar, Dhar | Feb 19, 2026 पेयजल संकट से राहत: पिपलाज और शरीकपुरा में बोरवेल खनन से ग्रामीणों में खुशी।मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलाज और शरीकपुरा में बोरवेल खनन होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के प्रयासों से गुरुवार दोपहर 2:00 को कराए गए बोरवेल खनन में पर्याप्त पानी निकला। ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान थे।