
बलरामपुर से बड़ी खबर | हमारी खबर का बड़ा असर।
80 साल से अंधेरे में रहने को मजबूर चिरौंजीपुर गांव में अब जगी रोशनी की उम्मीद!
बलरामपुर जिले के चिरौंजीपुर गांव के ग्रामीण वर्षों से बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे थे। गांव की इस गंभीर समस्या को हमने ग्रामीणों की आवाज बनकर प्रमुखता से उठाया और शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।
अब खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
हमारी खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग की टीम चिरौंजीपुर गांव पहुंची और विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए स्थलीय सर्वे शुरू कर दिया।
⚡ घरों की संख्या का सर्वे
⚡ बिजली लाइन विस्तार का जायजा
⚡ नए पोल और तार की जरूरत का आकलन
⚡ ट्रांसफार्मर की आवश्यकता की जांच।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की तैयारी है। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि वर्षों का इंतजार जल्द खत्म होगा और चिरौंजीपुर गांव बिजली की रोशनी से जगमगाएगा।
यह सिर्फ एक खबर नहीं, ग्रामीणों की आवाज को मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश है।
#बलरामपुर #चिरौंजीपुर #बिजली #ग्रामीणोंकीआवाज #बड़ीखबर #खबरकाअसर #हिन्दुस्तानअसर #विद्युतविभाग #शासनप्रशासन #ग्राउंडरिपोर्ट #Balrampur #BreakingNews #UPNews #AhamdRaja