सिवान के नए एसपी बने IPS भारत सोनी | पूरण कुमार झा के कार्यकाल की भी हुई सराहना | SNLIVE
सिवान को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2019 बैच के IPS अधिकारी भारत सोनी को सिवान का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले वे नालंदा के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
वहीं, निवर्तमान एसपी पूरण कुमार झा के कार्यकाल में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। अपनी सख्त और कड़क कार्यशैली के लिए पूरण कुमार झा की चर्चा रही।
अब सिवान में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नए एसपी भारत सोनी के कंधों पर होगी। सिवानवासियों को नए एसपी से बेहतर पुलिसिंग और अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।
आपको क्या लगता है, नए एसपी भारत सोनी के सामने सिवान में सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?
#Siwan #SiwanNews #SiwanSP #BiharPolice #BiharNews #IPS #BharatSoni #PuranKumarJha #SNLIVE
Siwan, Siwan | Aug 18, 2026