ज्वालामुखी पुलिस ने 356.910 ग्राम चरस के साथ 24 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
#timesofhimachal
ज्वालामुखी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम ने 356.910 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में हरिपुर निवासी 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत अभियोग संख्या 108/26, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।