Public App Logo
Profile Picture

Ak Sharma

@njp007
213Followers
1Following
देहरा:हिमाचल प्रदेश के देहरा में जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली. प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी बहस में भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यनिवर्सिटी में हुए प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांगड़ा जिला में देहरा के ढलियारा में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया. हालांकि, इस दौरान पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर की बदजुबानी भी देखने को मिली.दरअसल, भाजपा के संगठन जिला देहरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी तथा जेएनयू के प्रोफेसर एवं सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके. इस दौरान पूर्व मंत्री ने एसएओ को धक्का भी मारा.पुतला दहन के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास पर जसवां-प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हो गई. बहस के दौरान विक्रम ठाकुर ने एसएचओ से कहा, ‘’क्या तकलीफ है मोदी जी को सामने खड़े होकर देखते हो… पीछे हटो “आपका बाप जल रहा है क्या यह?” इस दौरान विधायक की ओर से गाली और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाई दिए और बोले कि दूसरा पतुला लाओ, यहीं पर फूंकेंगे. इस दौरान एसएचओ कहते सुनाई दे रहे हैं कि लोग जल सकते हैं. इसलिए रोका जा रहा है. हालांकि, स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला संभाला और प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोकाभाजयुमो के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया. पुतला जलाने के दौरान उठी आग की चपेट में आने से कुछ पुलिसकर्मी भी झुलस गए. हालांकि प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JNU से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस और केंद्र की राजनीति पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया.
युवा Freelancers की आवश्यकता! हर कोने से जुड़ें हमारे साथ…….

@top fans Times Of Himachal <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/>
प्रागपुर: मसोट में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू
<nis:link nis:type=tag nis:id=timesofhimachal nis:value=timesofhimachal nis:enabled=true nis:link/> 
Ashish Sharma
देहरा ।।<nis:link nis:type=tag nis:id=timesofhimachal nis:value=timesofhimachal nis:enabled=true nis:link/> ।। देहरा ब्यास पुल के पास सुबह 7 बजे के करीब वीयर ले जा रहा ट्रक पलटा , पुलिस मौके पर पहुँची जाँच में जुटी
रक्कड़ : मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्लाबोल
रक्कड़ में प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी; सीईसी के इस्तीफे की मांग
नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
देहरा । <nis:link nis:type=tag nis:id=timesofhimachal।। nis:value=timesofhimachal।। nis:enabled=true nis:link/> जिला काँगड़ा कांग्रेस प्रभारी सतपाल रायजादा ने देहरा में केन्द्र सरकार को घेरा
Himachal में चिट्टा तस्करों पर न्यायालयों का डंडा! चिट्टा तस्करों की जमानत याचिकाएं खारिज...
https://www.timesofhimachal.in/2026/10/Drug-dealer%20.html
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गरली वृद्धाश्रम में सम्मान, संवाद एवं सकारात्मक जीवन का संदेश
गरली, परागपुर (कांगड़ा)।
 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गरली, परागपुर में मेरा युवा भारत (MY Bharat), कांगड़ा के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, गरिमा एवं कल्याण के प्रति समाज और युवा पीढ़ी को संवेदनशील बनाना तथा वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं सुझावों को समझना रहा।इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उप निदेशक श्री ध्रुव डोगरा ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और जीवन मूल्यों से युवा पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन, सकारात्मक वातावरण और समाज से जुड़ाव भी मिलना आवश्यक हैश्री डोगरा ने कहा कि MY Bharat का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है, और इसी भावना के तहत MY Bharat द्वारा वृद्धाश्रमों में युवाओं की सहभागिता, संवाद एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद की पहल से पीढ़ियों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा अपने अनुभवों के आधार पर उनके बेहतर जीवनयापन के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके अनुभवों और विचारों को सम्मानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री मंगल सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मनोसामाजिक (Psychosocial) सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने, अपने अनुभवों को अपनी ताकत के रूप में देखने तथा आपसी संवाद एवं सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि वृद्धावस्था जीवन का अंत नहीं, बल्कि अनुभव और ज्ञान से समृद्ध जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनका साथ देना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
गुलेर चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरकारी आटे की 22 बोरियां बरामद
शिकायतों पर कार्रवाई न हुई तो 1 अक्टूबर से धरना देने की चेतावनी 
भगवान वाल्मीकि एकता संघर्ष दल की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाईचारे से जुड़ी समस्याओं और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों में पुलिस को दी गई शिकायतों पर कथित तौर पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया गया।
बैठक के उपरांत भगवान वाल्मीकि एकता संघर्ष दल के संदीप सिंह जंडियाला ने अन्य सदस्यों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाईचारे पर हुए अत्याचारों सहित अन्य मामलों में पुलिस को दी गई शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
संदीप सिंह ने कहा कि यदि 1 अक्टूबर से पहले शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामलों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
BREAKING NEWS : हिमाचल के 2 बार के मंत्री और 5 बार के MLA रहे दिग्गज मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, शाहपुर से रखते थे संबध....

@top fans Times Of Himachal <nis:link nis:type=tag nis:id=fypシ゚viralシ nis:value=fypシ゚viralシ nis:enabled=true nis:link/>
प्रागपुर: धरोहर गांव प्रागपुर के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार , कार्यभार संभालने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जसवां-प्रागपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का भव्य स्वागत किया ।।
Ashish Sharma 
Times Of Himachal
परागपुर: प्रागपुर में SDM निशांत पहुंचने के पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया एवम क्षेत्रीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत ।।
प्रागपुर में SDM निशांत ठाकुर के पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया एवम क्षेत्रीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Ashish Sharma
चम्बा की बेटी सीमा कुमारी द्वारा एशियन खेलो में 10000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक लाने पर बधाई....
प्रागपुर को मिले नए एसडीएम, निशांत कुमार की नियुक्ति
अधिसूचना जारी , मनकोटिया ने CM का जताया आभार 
(आशीष शर्मा)
प्रागपुर 23 सितंबर: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपीएएस अधिकारी निशांत कुमार (बैच 2020) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) प्रागपुर, जिला कांगड़ा के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में श्री निशांत कुमार (HPAS-2020) की उपमंडलाधिकारी (नागरिक), प्रागपुर के पद पर नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति देगी तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की उम्मीद को मजबूत करेगी।
प्रागपुर को एसडीएम कार्यालय मिलने में सुरिंदर मनकोटिया की रही अहम भूमिका
वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त
देहरा, 18 सितम्बर, 2026 : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर में किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी देहरा द्वारा संचालित  इस कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद एवं आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने इस विषय सहित वरिष्ठ नागरिकों के साथ बढ़ते साइबर अपराध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा बदलते सामाजिक परिवेश में परिवारों के बीच संवाद की आवश्यकता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, कृष ने द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वैश्वीकरण और प्रौद्योगिकी के तेजी से विस्तार के कारण युवा पीढ़ी रोजगार एवं बेहतर अवसरों की तलाश में घरों और गांवों से बाहर जा रही है। ऐसे में अंतर-पीढ़ीगत संवाद और पारिवारिक जुड़ाव को बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संदेश को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज मोबाइल और डिजिटल तकनीक ने जहां जीवन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं कई बार परिवार के सदस्यों के बीच प्रत्यक्ष संवाद भी कम हुआ है। घरों में बातचीत का सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। छोटे-बड़े आपस में नियमित रूप से संवाद करें और वरिष्ठजन भी नई पीढ़ी की सोच एवं परिस्थितियों को समझते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
उपायुक्त ने कहा कि नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता है। युवाओं को उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और आकांक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की समस्या के पीछे अनेक सामाजिक कारण हैं और स्व-केंद्रित सोच के बजाय आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करना चाहिए। परिवार और समाज में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन संवाद और समझ के माध्यम से मतभेदों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल सोच बदलने की नहीं, बल्कि व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की है।
उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और जीवन ज्ञान नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का स्रोत हैं। वहीं युवाओं की नई सोच, ऊर्जा और तकनीकी समझ समाज को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकती है। दोनों पीढ़ियों के बीच संवाद और सहयोग से ही एक संवेदनशील, समावेशी और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, आईंटीआई नेहरन पुखर के प्रधानाचार्य ललित कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी, देहरा विपुल शर्मा, वरिष्ठ नागरिक फर्म के पदाधिकारी सहित आईटीआई के  अध्यापक, प्रशिक्षु, कर्मचारी, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देहरा: गत विश्वविख्यात शक्तिपीठ मंदिर परिसर में पीपल के नीचे बैठे श्रद्धालु ने खुद को लगाई थी आ*ग , टांडा में हुई मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=त nis:value=त nis:enabled=true nis:link/> 
SP देहरा संदीप धवल ने दी जानकारी ।
रामपुर में 1488 बोतल अवैध शराब-बीयर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
उमरी मोड़ पर पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली खेप, ऊना नंबर-01 की 1140 बोतलें शामिल
रामपुर। थाना रामपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उमरी मोड़ पर दो लोगों के कब्जे से करीब 1488 बोतल शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान उमरी मोड़ पर दीपक भारद्वाज (29), निवासी रामपुर और सुखा नंद, निवासी रामपुर को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई।

बरामद खेप में ऊना नंबर-01 की 1140 बोतलें, थंडर बोल्ट बीयर की 108, ओल्ड मोंक की 96, ICONIQ White की 60 और Royal Stag की 84 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब और बीयर को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना रामपुर में FIR संख्या 103/2026, दिनांक 17 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
6.70 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashishsharma nis:value=ashishsharma nis:enabled=true nis:link/> 
देहरा: कांगड़ा जिले के पुलिस थाना मोंईन में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान दर्ज एफआईआर के अनुसार पुलिस ने एफआईआर नंबर 44/26 में धारा 21/29 के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवम गिलहोत्रा निवासी अबोहर (फाजिल्का) और संजीव निवासी मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
देहरा ।। News123 ।। भाजपा की जनाक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने मांगी भाजपा से 15 लाख की जानकारी और क्या बोली कार्यकर्ता सुनें 👇🏼
देहरा: सोशल मीडिया वायरल: देहरा बस अड्डे पर एक बाबा एक आदमी को मारने दौड़ता हुआ ।। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ।।
चलाली में HRTC बस की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौ*त, ठाकुर कॉलेज का छात्र था मृतक