अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, सुरसा पुलिस ने की कार्रवाई
हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सुरसा थाना पुलिस ने लकी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम कमरोली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना सुरसा पर मुकदमा अपराध संख्या 330/2026, धारा 3/25/9 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गिरी, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, विशाल गढ़ी, संजय सिंह और महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रहीं।
Bilgram, Hardoi | Sep 15, 2026