सिवान में नए SP भारत सोनी का एक्शन मोड! अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश | SNLIVE
सिवान। जिले में योगदान के बाद पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जिले में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आमजन की शिकायतों का त्वरित निष्पादन और लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। SP ने पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सिवान में प्रभावी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
नए SP के निर्देश के बाद सिवान पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण पर अब सभी की नजर है।
#Siwan #SiwanPolice #BharatSoni #BiharPolice #SiwanNews #BiharNews
Siwan, Siwan | Aug 22, 2026