
चीनी की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: डीएम
#संतकबीरनगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार ने समस्त सम्मानित नागरिकों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों/अफवाहों का संज्ञान लेते हुए जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी थोक व्यापारियों से अपेक्षा किया है की भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in पर चीनी के स्टाक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन/अपडेट भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद के थोक व्यापारियों के स्टाक की आकस्मिक जांच करायी जायेगी, यदि कोई व्यक्ति/व्यापारी जमाखोरी/कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक बस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
#UttarPradesh #santkabirnagar #BreakingNews #sugar #viralpost