
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन पर जोर
लखीसराय। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में डालसा सचिव विधानंद सागर ने अपने प्रकोष्ठ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में श्रम विभाग, नगर प्रबंधन, मापतौल विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए प्रस्तुत करने तथा आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
मालूम हो कि इससे पूर्व डालसा सचिव ने बैंक अधिकारियों एवं कार्यपालक विद्युत अभियंता के साथ भी बैठक की थी। इसमें अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, ताकि नोटिस का ससमय तामिला सुनिश्चित हो सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।