Public App Logo
Profile Picture

KHABAR LAKHISARAI

@khabarlakhisarai007
1020Followers
4Following
बाईपास पुल से जलजमाव तक, लखीसराय की ज्वलंत समस्याओं पर नागरिक मंच का हल्ला बोल।
लखीसराय में जाम की स्थिति।
# लखीसराय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 17 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

**जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सदर अस्पताल में किया उद्घाटन, 1.86 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य**

**लखीसराय, 22 नवंबर।** जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ रविवार से पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने 17 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जे.पी. सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

अभियान 22 से 26 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत 1,97,138 घरों तक पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 1,86,586 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता के लिए 532 टीमें गठित की गई हैं, जबकि निगरानी के लिए 157 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।

इस दौरान जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि **एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट गया।** उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नियमित रूप से घर-घर भ्रमण किया जाएगा। वहीं, किसी कारणवश छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 28 नवंबर को विशेष भ्रमण किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने में सहयोग करें।
10 लाख की सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, किऊल नदी से सड़ा-गला शव बरामद
आपसी रंजिश में हत्या की आशंका, दो आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा; एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
लखीसराय। नालंदा के 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर बीरेंद्र लाल की 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनका सड़ा-गला शव लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र स्थित किऊल नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान नालंदा जिले के छबीला पुरा थाना क्षेत्र निवासी बीरेंद्र लाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है।

पुलिस जांच में बाढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपू प्रसाद, पिता मन्नू प्रसाद का नाम प्रमुखता से सामने आया है। आरोप है कि दीपू प्रसाद ने बीरेंद्र लाल की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच और पुष्टि का इंतजार है।

शव बरामद होने की सूचना पर लखीसराय एफएसएल प्रभारी ब्रजेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान और हत्या से जुड़े साक्ष्यों को लेकर जांच की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, सुपारी की रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और सुपारी किलिंग से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
भास्कर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूमे दर्शक
लखीसराय।जिले में दो दिवसीय भास्कर महोत्सव-2026 का रविवार को परिया पोखर स्थित लखीसराय अतिथि गृह के समीप भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भास्कर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है।

महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आम्रपाली कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं नवल भारती, पंकज भारती, पंकज भारद्वाज एवं राजीव कुमार की टीम ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे महोत्सव स्थल पर उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=khabarlakhisarai nis:value=khabarlakhisarai nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisaraibihar nis:value=lakhisaraibihar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=lakhisarai nis:value=lakhisarai nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chathpuja nis:value=chathpuja nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय।  लोक आस्था का महापर्व छठ का पहला अर्घ्य ।
लखीसराय के 47 छठ घाट सज-धज कर तैयार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरी व्यवस्था मुकम्मल।
Nitish Kumar के आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, निशांत कुमार संग हुई चर्चा

<nis:link nis:type=tag nis:id=nitishkumar nis:value=NitishKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalansingh nis:value=Lalansingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nishantkumar nis:value=NishantKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jdu nis:value=JDU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jdubihar nis:value=JDUBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार_न्यूज़ nis:value=बिहार_न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/>
छठ महापर्व को लेकर लखीसराय में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान चारपहिया, तीनपहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, प्रशासनिक वाहन, दूध आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
लखीसराय: बालगुदर में पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त; 12 गिरफ्तार
पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला निकला फर्जी, शिक्षक समेत छह गिरफ्तार।
धनतेरस और दीपावली पर लखीसराय में तीन दिनों तक ट्रैफिक रूट में बदलाव

लखीसराय। धनतेरस एवं दीपावली को लेकर शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 6 से 8 नवंबर तक मुख्य बाजार में चारपहिया और छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जमुई मोड़, मंडल कारा मोड़, पचना रोड बाईपास और विद्यापीठ चौक से मुख्य बाजार जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। हालांकि प्रशासनिक, पुलिस, एंबुलेंस, दमकल एवं अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को छूट दी गई है। यह आदेश डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमारी ने संयुक्त रूप से जारी किया है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को किया जागरूक, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई गई शपथ

लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से बुधवार को चानन प्रखंड के उच्च विद्यालय मननपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षिका जागृति राठौर ने गीत प्रस्तुत कर की। इस दौरान छात्राओं ने बाल विवाह और अपनी सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया।

महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व की रक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ-साथ कानून का उल्लंघन भी है। इसके कारण बालिकाओं के विकास और तरक्की के अवसर प्रभावित होते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलाने की अपील की।

वहीं, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं किशोरियों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, मनोसामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता और अल्पकालीन आश्रय उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा संजना कुमारी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर सभी छात्राओं को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिमांशु शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार, शिक्षिकाएं विनीता कुमारी, जूली कुमारी, प्रतिमा कुमारी सहित छात्राएं अर्चना, चांदनी, प्रीति, काजल और मीना कुमारी समेत दर्जनों छात्राएं मौजूद थीं।
दीपावली और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश

लखीसराय। गगन दीप की रिपोर्ट: दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने की। इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीएम ने सभी छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराने के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और अग्निशमन दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर लाल झंडे लगाने तथा घाटों पर माइकिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण करने और खतरनाक घाटों को चिह्नित करने को कहा गया। डीएम ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा पूजा आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों और घाटों पर अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य होगी। नदी एवं तालाब घाटों पर पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सक्षम प्राधिकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में एसडीपीओ शिवम कुमार ने निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन शाम पांच बजे के बाद नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिमाओं के लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। वहीं, एसपी प्रेरणा कुमार ने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निर्धारित समय पर पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई।

मौके पर एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=khabarlalhisarai nis:value=khabarlalhisarai nis:enabled=true nis:link/>
छठ घाटों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

लखीसराय। गगन दीप की रिपोर्ट :छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोनगढ़, शरमा और बिहरौरा सहित कई घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर रोशनी, कंट्रोल रूम, मजबूत बैरिकेडिंग और आवागमन के रास्तों को दुरुस्त करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छठ पर्व को लेकर DTO और MVI ने चलाया रोको-टोको अभियान, एक ऑटो व दो टोटो जब्त

लखीसराय। छठ महापर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने रोको-टोको अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन परिचालन, नो-एंट्री में ट्रैक्टर प्रवेश तथा ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वालों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

वहीं, कार्रवाई के दौरान एक ऑटो और दो ई-रिक्शा (टोटो) को जब्त किया गया। परिवहन विभाग ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन पर जोर

लखीसराय। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में डालसा सचिव विधानंद सागर ने अपने प्रकोष्ठ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में श्रम विभाग, नगर प्रबंधन, मापतौल विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए प्रस्तुत करने तथा आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

मालूम हो कि इससे पूर्व डालसा सचिव ने बैंक अधिकारियों एवं कार्यपालक विद्युत अभियंता के साथ भी बैठक की थी। इसमें अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, ताकि नोटिस का ससमय तामिला सुनिश्चित हो सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
31 मार्च 2015 के बाद बहाल उर्दू,बांग्ला टेट शिक्षकों सहित अनुकंपा और न्यायालय के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के लिए शुभ संकेत।
सरकारी विद्यालय में शिक्षक (खासकर महिला) पढ़ाते वक्त reels बनाती है, जिसपे अब से IPC धारा 186 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
लखीसराय। दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने आदेश जारी कर सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों को अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया है।

विशेष परिस्थिति में छुट्टी लेने के लिए संबंधित अधिकारी से पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर डीएम ने दिया जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश।

अमृत सरोवरों पर सोलर प्लेट लगाने और जलकुंभी से एथेनॉल उत्पादन का प्रस्ताव भेजने का निर्देश।

लखीसराय। गगन दीप की रिपोर्ट जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को पौधा भेंट कर किया। इस दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों एवं इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौके पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना, जल स्रोतों का संरक्षण करना और हरित आवरण में वृद्धि करना है। उन्होंने अमृत सरोवरों के ऊपर सोलर प्लेट स्थापित करने का सुझाव देते हुए संबंधित विभाग को इस दिशा में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ सौर ऊर्जा का उत्पादन भी संभव होगा। इस पहल को उन्होंने 'नीचे मछली, ऊपर बिजली' की अवधारणा से जोड़कर देखने की बात कही।

डीएम ने जलकुंभी से एथेनॉल उत्पादन की संभावनाओं पर भी चर्चा की और संबंधित विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेजने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का मुख्य उद्देश्य जल का संरक्षण एवं संवर्धन, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक वृक्षारोपण करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए होल्डिंग, फ्लेक्स, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जल-जीवन-हरियाली दिवस प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को मनाया जाता है।

इस अवसर पर एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
भाजपा के भीष्म पितामह पंडित कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई

लखीसराय। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के आधार स्तंभ रहे पंडित कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को पुरानी बाजार मंडल स्थित अग्रसेन धर्मशाला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित कैलाशपति मिश्र के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित कैलाशपति मिश्र का संपूर्ण जीवन संगठन, विचारधारा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनकी सादगी, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आरएसएस प्रचारक विनोद जी, जिला महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल एवं नवीन सिंह, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, सोशल मीडिया संयोजक सिकंदर कुमार, मंडल महामंत्री मनीष चौरसिया एवं गौरी शंकर कपूर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद साहू तथा पिपरिया मंडल अध्यक्ष रामविलास शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित कैलाशपति मिश्र के आदर्शों पर चलने, संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=khabarlakhisarai nis:value=khabarlakhisarai nis:enabled=true nis:link/>
राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश।

डीटीओ ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक।

लखीसराय। गगन दीप की रिपोर्ट जिले में राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की अध्यक्षता में मंगलवार को परिवहन कार्यालय में प्रवर्तन शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन मंत्री एवं विभागीय सचिव से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान डीटीओ ने राजस्व संग्रहण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने पर जोर दिया।

डीटीओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की जिम्मेदारी केवल राजस्व संग्रहण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने तथा परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनहित, जवाबदेही और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
लखीसराय से एक बड़ी खबर की पूरी रिपोर्ट देखे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=khabarlakhisarai nis:value=khabarlakhisarai nis:enabled=true nis:link/>
लखीसराय
आपके ब्लॉक में जनगणना वाला क्षतिपूर्ति अवकाश मिला क्या?