श्रावणी मेला को लेकर डीएम-एसपी ने अशोकधाम का किया निरीक्षण
लखीसराय। श्रावणी मेला- के मद्देनजर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को अशोकधाम मंदिर परिसर, अशोकधाम रेलवे स्टेशन तथा मंदिर तक जाने वाले कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम-एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखने, कांवरिया मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा मंदिर एवं रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 22, 2026