
*कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु LEST-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ*
सिवान, 12 सितंबर 2026:
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा IX एवं XI (सत्र 2027-28) में प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के माध्यम से रिक्त सीटों को भरने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका (Prospectus) का ध्यानपूर्वक अवलोकन कर पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी प्राप्त कर लें।
कक्षा IX में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
कक्षा XI में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30.09.2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी जाती है।
पंजीकरण पोर्टल पर विस्तृत विवरणिका (Prospectus) उपलब्ध है, जिसमें परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का अध्ययन अवश्य करें तथा आवेदन पत्र में सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
जिला प्रशासन, सिवान द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
Siwan, Bihar | Sep 12, 2026