विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भरने के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं।
समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित थी। अभ्यर्थियों की सुविधा और उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी समिति की निर्धारित वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।