जन्माष्टमी पर राधानगर थाना प्रभारी सम्मानित, बाल गोपाल का चित्र भेंट
फतेहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधानगर थाना परिसर में धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहीं और परिसर भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी नईम अहमद ने थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव को बाल गोपाल का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार, नगर उपाध्यक्ष रज्जन गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य तथा सोशल मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा यासीन खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जय श्रीकृष्ण। राधे-राधे।
#फतेहपुर #राधानगर #जन्माष्टमी #श्यामसुंदरश्रीवास्तव #जनहुंकारन्यूज़