जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, 46 शिकायतें प्राप्त
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 11, 2026