सत्य निकेतन हादसे के मृत छात्रों की स्मृति में NSUI का कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हरदोई। दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रावास की इमारत ढहने से छात्रों की मौत के विरोध में NSUI हरदोई ने श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ‘ज्ञानू पाल’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यकर्ताओं ने मृत छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञान प्रकाश ‘ज्ञानू पाल’ ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में करीब 27 घंटे लगना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा से समझौता करने वालों की जवाबदेही तय करने और जांच में दोष साबित होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कैंडल मार्च में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, NSUI प्रदेश सचिव आकाश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 10, 2026