विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
हरदोई। विश्व हिंदू परिषद हरदोई की ओर से हरपालपुर और गोपामऊ में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख राजेश जी ने कहा कि विहिप हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और समाज हित के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 11, 2026