
BDO का हाथ फ्रैक्चर, CO भी घायल! गोरियाकोठी में प्रशासनिक टीम से भिड़ने वाले अभिषेक यादव समेत दो गिरफ्तार | SNLIVE
सीवान के गोरियाकोठी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार सिंह का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि अंचलाधिकारी अतुल कुमार सिंह भी घायल हो गए।
घटना 7 नवंबर 2026 की है। दीपावली से पहले बाजार में सड़क किनारे लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए BDO और CO पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान अभिषेक कुमार यादव, कृष्ण प्रताप सिंह और 4-5 अन्य लोगों पर दुकानदारों एवं मौजूद लोगों को उकसाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
BDO के लिखित आवेदन पर गोरियाकोठी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक कुमार यादव और कृष्ण प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
SNLIVE NEWS | सीवान
#Siwan #Goriakothi #SiwanPolice #BiharPolice #BiharNews #BreakingNews #BDO #CO #PoliceAction #SNLIVENEWS #SiwanNews
Siwan, Siwan | Nov 11, 2026