जहानाबाद: ससुराल जाने की बात पर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में मौत
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रामपुर चरुई गांव में स्नेहा कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्नेहा की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने आने वाले थे। इससे पहले बुधवार को इसी बात को लेकर पिता से विवाद और मारपीट होने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि ससुराल जाने की बात से नाराज होकर स्नेहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच की जानकारी सामने आना बाकी है।
जहानाबाद लाइव इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करता है।
#जहानाबाद #घोसी #जहानाबाद_लाइव #बिहार_समाचार #दुखद_घटना