नियमित परेड में जवानों की दक्षता और अनुशासन की हुई समीक्षा
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस केंद्र में नियमित परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) की उपस्थिति में आयोजित परेड के दौरान जवानों एवं पदाधिकारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैयारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इसके बाद जवानों एवं पदाधिकारियों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, व्यावसायिक उत्कृष्टता और उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।