फरार अभियुक्तों के घर चस्पा किया गया इश्तेहार
जहानाबाद : जिले के ओकरी और घोषी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश के आलोक में फरार अभियुक्तों के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मचा है।
ओकरी थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा किया गया। वहीं, घोषी थाना क्षेत्र में भी विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर उन्हें न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके बावजूद यदि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jehanabad, Jehanabad | Sep 11, 2026