महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग, अपराध पर अंकुश को बढ़ाई सक्रियता
जजहानाबाद : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रियता के साथ काम कर रही है। महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संवेदनशील स्थानों, स्कूलों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।