गिरिडीह में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, नगर थाना प्रभारी लाइन क्लोज
#गिरिडीह: नगर थाना में एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 7 सितंबर की रात नगर थाना में युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसी क्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #GiridihPolice #PoliceAction #NagarThana #ViralVideo #BreakingNews #JharkhandPolice #CrimeNews #PoliceNews #ViralNews #LatestNews #GiridihUpdate