#लातेहार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
लातेहार: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बुधवार, 9 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक लातेहार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले में पिछले महीने हुई आपराधिक घटनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में हत्या, लूट, दुष्कर्म, POCSO और यूडी कांड की वर्तमान स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी और मामलों के उद्भेदन के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा अपराध नियंत्रण, समकालीन अभियान, पिछले एक साल से फरार अपराधियों, दागी पंजी और गृहभेदन के मामलों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों को जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया। वहीं, eDAR एंट्री और मालखाना प्रभार की स्थिति की समीक्षा की गई।
CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए की जा रही कार्रवाई की प्रगति भी जांची गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी माध्यमों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
#Latehar #LateharPolice #JharkhandPolice #CrimeReview #PoliceMeeting #CrimeControl #LawAndOrder #JharkhandNews #LateharNews #PoliceAction #CEIR #MobileRecovery #POCSO #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #JharkhandNewsToday #ViralNews #NewsUpdate #LoktantraBharat