लातेहार एसपी ने बालूमाथ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश
#लातेहार: पुलिस अधीक्षक लातेहार ने 10 सितंबर 2026 को बालूमाथ अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, विभिन्न पंजियों और लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
एसपी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक को सलामी देकर सम्मानित किया गया।
#LateharNews #Balumath #JharkhandNews #LateharPolice #PoliceNews #SPLatehar #BalumathNews #JharkhandPolice #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #JharkhandNews #LoktantraBharat