ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पुराने NDPS मामले में भी एक आरोपी पकड़ा गया
#लातेहार: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग NDPS मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बारियातु थाना कांड संख्या 10/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य यादव को 10 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। यह मामला NDPS Act समेत संबंधित धाराओं में दर्ज है।
वहीं, बरवाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों विमलेश कुमार सिंह और मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आदर्श नगर, बरवाडीह के रहने वाले बताए गए हैं।
इस मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 9 सितंबर 2026 को NDPS Act की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
#LateharNews #JharkhandNews #Barwadih #Bariyatu #BrownSugar #DrugNews #NDPSAct #PoliceAction #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LoktantraBharat #JharkhandBreakingNews