#खलारी में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्रनाथ महतो ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन
खलारी: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो खलारी पहुंचे। यहां उन्होंने निर्मल महतो चौक पर पहुंचकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के शहीदों का संघर्ष और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के माध्यम से राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यात्रा के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली।
#भर्ती_व्यवस्था_सुधार_यात्रा #देवेंद्रनाथ_महतो #निर्मल_महतो #खलारी #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiNews #StudentProtest #YouthVoice #RecruitmentReform #JPSC #JSSC #JharkhandYouth #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #LoktantraBharat