महिला किसानों के लिए बड़ी पहल, जल्द आएगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’
रांची: झारखंड सरकार महिला किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को नेपाल हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ के स्वरूप और तैयारियों पर चर्चा की गई। योजना को समेकित खेती (Integrated Farming System) के मॉडल पर तैयार किया जा रहा है।
इसके तहत एक एकड़ जमीन पर खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी जैसी गतिविधियों को जोड़ा जाएगा। इससे महिला किसानों को सालभर अलग-अलग माध्यमों से आय अर्जित करने का अवसर मिल सकेगा।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार चाहती है कि महिला किसान सिर्फ खेती तक सीमित न रहें, बल्कि अपने खेत को एक आर्थिक इकाई के रूप में विकसित कर आत्मनिर्भर उद्यमी बनें।
विभाग योजना के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। तैयारियां पूरी होने के बाद योजना को मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।
#MahilaKisan #MahilaKisanKhushhaliYojana #ShilpiNehaTirkey #JharkhandNews #JharkhandGovernment #RanchiNews #WomenFarmers #WomenEmpowerment #KisanNews #AgricultureNews #Jharkhand #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LoktantraBharat