नीलांबर-पीतांबर की धरती पर पहुंची देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
#गढ़वा। जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा बुधवार को अपने 17वें दिन गढ़वा पहुंची। यहां छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यात्रा की शुरुआत बंशी नगर स्थित बाबा धाम में राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हनुमान चौक पर डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित किया गया।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि गढ़वा वीर नीलांबर-पीतांबर की धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य के युवा नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, नियुक्ति प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कराने और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके बाद गढ़ देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। वहां से पैदल यात्रा करते हुए रंका मोड़ पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रोड शो के माध्यम से टाउन हॉल मैदान पहुंचकर जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, छात्रों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
बताया गया कि 11 सितंबर को यात्रा राजधानी रांची पहुंचेगी, जहां इसका विधिवत समापन किया जाएगा
#DevendraNathMahto #BhartiVyavasthaSudharYatra #JPSC #JSSC #JSSC_CGL #JPSCJSSC #JharkhandStudents #JharkhandYouth #StudentProtest #StudentMovement #Garhwa #GarhwaNews #JharkhandNews #RecruitmentReform #भर्ती_व्यवस्था_सुधार #देवेंद्र_नाथ_महतो #छात्र_आंदोलन #झारखंड_छात्र #नियुक्ति_व्यवस्था #JSSCNews #JPSCNews #YouthVoice #JharkhandNewsUpdate #ViralNews #BreakingNews #LoktantraBharat