🔴 बगौरा छठ घाट पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, मुस्तैद दिखा पुलिस प्रशासन! 🚔🙏
सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौरा छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह अपने पुलिस बल एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ घाट पर मुस्तैद नजर आए। वहीं, पूर्व जिला पार्षद बीरेंद्र शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ व्रतियों ने शांतिपूर्ण माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
🙏 लोक आस्था के महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में जुटे सभी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को हार्दिक साधुवाद!
📍 बगौरा, दरौंदा, सीवान (बिहार)
Matchbox News | सीवान
#Bagoura #ChhathPuja #Daraunda #Siwan #BiharPolice #ChhathGhat #VikasKumarSingh #BiharNews #MatchboxNews
Siwan, Siwan | Nov 16, 2026