Public App Logo
Profile Picture

Matchbox Bihar

@rana.dabblu
1117Followers
0Following
🚨 सीवान में पटाखों में विस्फोट, कई लोगों की मौत की खबर!

बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पटाखों में आग लगने के बाद एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया।

इस हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। शुरुआती जानकारी में 8 लोगों की मौत की बात कही जा रही है, जबकि सीवान के एसपी भारत सोनी ने 4 मौतों की पुष्टि की है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पटाखों के लाइसेंस और विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

फिलहाल, मृतकों की संख्या और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच का इंतजार है।

सीवान की इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए।
सिवान के जामा बाजार में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, तीन लोगों की मौत; लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित

सिवान जिले के जामा बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में मेडिकल टीम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही जामा बाजार थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी, सिवान एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

मौके पर जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, डॉग स्क्वॉड और मेडिकल टीम को बुलाया गया। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जिम्मेदारी सीआई, महाराजगंज को सौंपी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

वहीं, थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में जामा बाजार थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सिवान पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर आगे की कार्रवाई और जानकारी साझा की जाएगी।
सिवान के आलमपुर में भीषण विस्फोट की खबर, 6 लोगों की मौत की सूचना; एक युवती घायल बताई जा रही।

सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर में हुए जोरदार विस्फोट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में करीब 72 वर्षीय अमीरुद्दीन मियां, पिता इस्लाम मियां समेत छह लोगों की जान जाने की खबर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में उनके दिवंगत पुत्र आजाद मियां की चार पुत्रियां और एक भतीजा भी शामिल हैं। वहीं, आजाद मियां की करीब 19 वर्षीय एक पुत्री के घायल होने की सूचना है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दीपावली को लेकर पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
रघुनाथपुर में लिटिल वर्ल्ड का पूर्व विधायक ने फीता काट कर किया उद्घाटन। 0 से 10 साल तक के बच्चों का हर सामान एक ही छत के निचे।
सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर में जोरदार बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में बड़ा विस्फोट हुआ है। विस्फोट के कारणों और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
लाइब्रेरी बन गया तो ताला क्यूँ हैँ? पब्लिक के हवाले हो।
Matchbox की टीम निकली रात्रि गस्ती में.....
विजय जुलुस 26 अक्टूबर दिन सोमवार को रघुनाथपुर बाज़ार में।
विजय जुलुस 26 अक्टूबर दिन सोमवार को रघुनाथपुर बाज़ार में।
मुफ्त में हुआ ऑपरेशन, बेटा होने पर खुश दिखे परिजन। आशा हॉस्पिटल, पचरुखी एवं सिवान में।
Call - 9523075192
राजेंद्र स्टेडियम की डॉ. राजेंद्र प्रसाद क्रिकेट एकेडमी चर्चा में, रवि शर्मा ने दिखाई दरियादिली।
सिवान के मारुती सुजुकी एजेंसी पर ग्राहक ने लगाया बड़ा आरोप।
Video 12
Video 13
विशाल जुलुस, मुरारपट्टी 
देखने जरूर आये
Video 15
Video 16
Video 17
Live from siwan
उर्वशी अल्ट्रासाउंड फिर से शुरू। 
अपने पुराने अंदाज में रघुनाथपुर का सबसे विश्वसनीय संस्थान अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहा हैं। तो आप सभी अनुभवी और सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान में ही जांच करवाए। 
कैनरा बैंक के नजदीक रघुनाथपुर। 
किसी भी जानकारी के लिए कॉल करें - 6201871824
ग्राम रक्षादल ने निभाई ज़िम्मेदारी।
काम सीख कर देश और विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 
Arjun Trade and Test Centre, तितरा बाज़ार, ठेपहा रोड, बृज आईटीआई के पास, सिवान। Call - 7209198125, 6201914523
सालों से ख़राब हैँ रास्ता, राहगीर हैँ परेशान।
प्रो. डॉ. अनुपम आदित्य मिश्रा के यहाँ दूर दूर से इलाज़ के लिए पहुंच रहे हैँ लोग, देखिये एक मरीज ने क्या कहाँ?
गुमशुदा की तलाश।