चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सीट कटौती को लेकर AIDSO ने दिया धरना
सिंहभूम कॉलेज चांडिल में यूजी सत्र 2026-30 में सीट कटौती से हजारों छात्र नामांकन से वंचित हो गए हैं।AIDSO सचिव राजा प्रमाणिक ने शनिवार दोपहर 1बजे कहा कि इसको लेकर वीसी,राज्यपाल और विश्वविद्यालय को ज्ञापन दिया गया,पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिला सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ने कहा कि चांडिल अनुमंडल का एकमात्र डिग्री कॉलेज होने से ग्रामीण और गरीब छात्रों पर सीधा असर।