कपाली ओपी क्षेत्र के गैस गोदाम के समीप एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।घटना शुक्रवार सुबह की है।सूचना पर पुलिस पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे बताया कि मामला आपसी विवाद है,पुलिस पूरी मामले की जांच कर रहें है।