चांडिल: कपाली नगर परिषद चुनाव: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
कपाली नगर परिषद आम चुनाव की मद्देनजर गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणयात ने कपाली ओपी के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।जिसमें चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों एवं चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया।