चांडिल: चिलगु NH-33 के अधूरे पुल का मुद्दा विधायक सविता महतो ने सदन में उठाया, तत्काल निर्माण की मांग की
चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 चिलगु स्थित फोरलेन सड़क पर अधूरे पुल को लेकर विधायक सविता महतो ने विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से गंभीर मुद्दा उठाया है।उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़क के एक लेन में स्थित पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है।हाल ही में एनएचएआई द्वारा उक्त पुल को ध्वस्त कर दिए जाने के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो गया है।